इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा: रिटायर्ड फौजी की कार की टक्कर से मौत, चालक फरार

इटावा:- जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी रनवीर सिंह उर्फ मुन्ना की मौत हो गई. वह अपने रिश्तेदार का हालचाल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर पड़ी, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के बाबरपुर हनुमान नगर खेतूपुर रोड निवासी रनवीर सिंह पुत्र होम सिंह गुरुवार को इटावा जिले के सहसो थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव में अपने सड़वाई राजेंद्र सिंह का हालचाल लेने गए थे। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे.जैसे ही वह अजीत की गड़िया मोड़ बिठौली मार्ग के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि रनवीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल बकेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया.जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. राहुल राजपूत ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर जांच की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके ताऊ अपने सड़वाई को देखने गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। छोटे भाई वीरेंद्र ने बताया कि वे तीन भाई हैं, जिनमें रनवीर सिंह सबसे बड़े थे.वह करीब आठ साल पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे.
छोटे भाई मान सिंह के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद रनवीर सिंह गेल इंडिया के पाता प्लांट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे.

उनके परिवार में दो बेटे हैं.बड़ा बेटा रवि एयरफोर्स में सेवा दे रहा है, जबकि छोटा बेटा सनी घर पर रहकर खेतीबाड़ी संभालता है.घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और कार की नंबर प्लेट के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com