कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा हिमाचल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, सचिवालय से मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन’

शिमला: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा का निर्विरोध चयन हो गया है. विधानसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक तौर पर ‘सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन’ सौंप दिया गया है. राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा सचिवालय को केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ था. आज (सोमवार, 9 मार्च को) नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी. किसी अन्य उम्मीदवार के न होने के चलते अनुराग शर्मा का निर्वाचन निर्विरोध घोषित कर दिया गया. मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. उनके कार्यकाल के खत्म होने के बाद अनुराग शर्मा राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.

विधासभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाकात

अनुराग शर्मा फिलहाल कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं और पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, युवा खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा भी राज्यसभा के नए कांग्रेस सांसद के साथ नजर आए. इसके अलावा कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर और किशोरी लाल भी अनुराग शर्मा के साथ नजर आए.

‘मेरे साथ आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय’

सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन मिलने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अनुराग शर्मा ने अपने ईष्ट भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने उन पर विश्वास जताने के लिए आलाकमान का धन्यवाद किया. अनुराग शर्मा ने आईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश पार्टी के नेताओं का आभार व्यक्त किया. अनुराग शर्मा ने दोहराया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके आदर्श हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश पार्टी कार्यालय में उनके लिए स्वागत कार्यक्रम किया जाना और मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेताओं का मौजूद होना उनके साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व की बात है

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com