ईरान ने बनाया टेक कंपनियों को अपना अगला निशाना

मिडिल ईस्ट यूएस इजरायल और ईरान के बीच वॉर एक भयानक मोड़ लेती दिखाई दे रही है। ईरान ने एक नई लिस्ट निकली है जिसमें इजरायल, दुबई, अबू धाबी और पश्चिम एशिया के अन्य स्थानों के प्रमुख टेक कम्पनियां जैसे की Google, Amazon, Microsoft, Nvidia, IBM, Oracle और Palantir उनके निशाने में है। इसके कारण इन सभी कम्पनियों को सावधान कर दिया है।
इस लिस्ट को ईरान से जुड़े ‘तसनीम’ न्यूज एजेंसी ने पब्लिश किया है। इस लिस्ट से पता चला है की ईरान अब अमेरिका के जाने माने टेक कंपनियों को निशाना बना रहा है। इन सारी कंपनियों का इस्तेमाल इसराइल ने अपने मिलिट्री कामों के लिए इस्तेमाल किया गया था इसी कारण से ये कंपनियां ईरान की हिट लिस्ट में आ गई है।
जिन सभी ऑफिस और क्लाउड-सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर लिस्ट में है वे इजरायल के कई शहरों और खाड़ी देशों में फैले हैं। तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब ये जंग बुनियादी ढांचे पर केंद्रित हो गई है, जिससे ईरान के संभावित लक्ष्यों का दायरा बढ़ गया है।
हमला हो चूका है Amazon डेटा सेंटर पर
पिछले हफ्तों की खबरों से पता चला है की ईरान ने ड्रोन से बहरीन में Amazon Web Services (AWS) के एक डेटा सेंटर पर हमला किया और अरब अमीरात में AWS की दो इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जिस कारण वह आग लग गई और सेवाएं ठप हो गई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा की इन डाटा सेंटर ने अमेरिकी और इजरायली सैन्य अभियानों की सहायता की थी इसी कारण से इनकी निशाना बनाया गया था।











