चुनाव आयोग में मतभेद को लेकर राहुल गांधी की PC थोड़ी देर में

चुनाव आयोग की विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और आयुक्तों के भीतर कथित मतभेदों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि संविधान के दुश्मन बेनकाब हो गए हैं और हैशटैग #VoteChori इस्तेमाल किया है.

रिपोर्टों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े फैसलों पर 14 बार आपत्तियां दर्ज की थीं. चुनाव आयोग ने हालांकि कहा है कि आपत्तियां सामान्य निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा थीं और आयोग के फैसले सर्वसम्मति से हुए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close