आज की ताजा खबर LIVE: हम रायबरेली ही नहीं पूरे UP से बीजेपी को हराएंगे… अखिलेश यादव

भारतीय फुटबॉल टीम के लिए आज शुक्रवार का दिन बेहद अहम होने वाला है. भारतीय टीम वर्ल्ड रैंकिंग में 44वें नंबर की पनामा टीम के खिलाफ आज बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच खेलने जा रही है. श्री कांतिरावा स्टेडियम पर होने वाले इस मुकाबले के बाद भारत को 3 अक्टूबर को 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील और 6 अक्टूबर को 2 बार की विजेता उरूग्वे से कोलकाता में मैच खेलने हैं. वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दंपति के साथ चाय पर निजी मुलाकात करेंगे और इसके बाद वे वाशिंगटन स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार के दौरे पर उनके साथ जाएंगे. दूसरी ओर, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव की जमानत अर्जियों पर आज शुक्रवार को सुनवाई होनी है. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…











