RCB से क्यों छिनी IPL 2026 फाइनल की मेजबानी? BCCI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

RCB से क्यों छिनी IPL 2026 फाइनल की मेजबानी? BCCI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2026 Final Venue: आईपीएल 2026 के फाइनल की मेजबानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथ से निकल गई है. प्रोटोकॉल के मुताबिक, पिछले साल की चैंपियन टीम को अपने होम वेन्यू पर फाइनल और एक प्लेऑफ मैच की मेजबानी मिलती है. ऐसे में RCB पिछले सीजन की विजेता टीम थी, इसलिए फाइनल मूल रूप से बेंगलुरु में होना था. लेकिन इस बार बीसीसीआई ने फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद को दी है, जो सवालों के खेरे में है. लेकिन बीसीसीआई ने इस फैसले के पीछे का बड़ा कारण बताया है.

RCB से क्यों छिनी IPL 2026 फाइनल की मेजबानी?

बीसीसीआई ने इस फैसले के पीछे कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) की ओर से कॉम्प्लिमेंट्री टिकटों की मांग को अहम कारण बताया है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को इस मामले पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल के लिए तीन वेन्यू तय किए गए हैं. पहला क्वालिफायर धर्मशाला में होगा, एलिमिनेटर और दूसरा क्वालिफायर मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. देवजीत सैकिया ने बताया कि आईपीएल नियमों के मुताबिक, होस्ट एसोसिएशन को कुल सीटिंग क्षमता का सिर्फ 15% कॉम्प्लिमेंट्री टिकट मिलता है. लेकिन लीग मैचों के दौरान KSCA ने इससे कहीं ज्यादा टिकट मांगे थे.

2 मई को KSCA की तरफ से आए ईमेल में न सिर्फ 15% कोटे से ऊपर अतिरिक्त टिकट मांगे गए, बल्कि सदस्यों, क्लबों, स्थानीय विधायकों (MLAs), विधान परिषद सदस्यों (MLCs) और कर्नाटक सरकार के लिए 700 टिकटों की भी मांग की गई. कुल मिलाकर 15% कोटे के अलावा लगभग 10,000 अतिरिक्त टिकटों की डिमांड की गई थी. बीसीसीआई ने साफ किया कि प्लेऑफ और फाइनल मैचों का होस्ट बॉडी होने के नाते वह IPL नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता. इसलिए मजबूरन बेंगलुरु से मैचों को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया.

प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

आईपीएल 2026 में 26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होगी. धर्मशाला में पहला क्वालिफायर होगा. फिर 27 मई को न्यू चडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही दूसरा क्वालिफायर मैच होगा. अंत में 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल मैच खेला जाएगा. ये 5 साल में चौथी बार होगा जब अहमदाबाद फाइनल की मेजबानी करेगा. 2022, 2023 और 2025 का फाइनल भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हुआ था.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com