17 चौके-छक्के… LSG के लिए मिचेल मार्श का सबसे तेज शतक, RCB के गेंदबाजों की लगाई क्लास


Mitchell Marsh Hundred: आईपीएल 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श ने एक तूफानी पारी खेली. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने मैच की शुरुआत से ही तेज पारी खेली और अपनी टीम के लिए सबसे तेज शतक जड़ दिया. ये आईपीएल में उनका दूसरा शतक है. मिचेल मार्श ने अपना पहला आईपीएल शतक भी लखनऊ की टीम के लिए जड़ा था, जो पिछले सीजन में आया था.
LSG के लिए मिचेल मार्श का सबसे तेज शतक
बारिश से प्रभावित रहे इस मैच में मिचेल मार्श ने भी चौके-छक्कों की बारिश कर दी. मिचेल मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों पर 100 रन का आंकड़ा छुआ, जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अभी तक का सबसे तेज शतक है. उन्होंने इस पारी में शतक तक पहुंचने के लिए 9 चौके और 8 छक्के भी जड़े, यानी उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और आरसीबी का हर एक गेंदबाज उनके आगे बेबस नजर आया.
Crunched, clobbered, Celebrations
Mitchell Marsh brings up a 𝘀𝗶𝘇𝘇𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗰𝗲𝗻𝘁𝘂𝗿𝘆 in some style
Updates
https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/xQxi3buH6j
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन यह फैसला उनके गेंदबाजों पर भारी पड़ गया. मिचेल मार्श ने शुरुआती ओवरों से ही आक्रमक बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही अर्धशतक जड़ा दिया. इसके बाद मार्श ने अपनी लय को बरकरार रखा. इसी के साथ वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2 शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं.

Mitchell Marsh brings up a 𝘀𝗶𝘇𝘇𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗰𝗲𝗻𝘁𝘂𝗿𝘆 in some style 










