Team India: टी20 वर्ल्ड कप जिताकर भी सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी, ये स्टार बनेगा नया कप्तान!

Team India: टी20 वर्ल्ड कप जिताकर भी सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी, ये स्टार बनेगा नया कप्तान!

आईपीएल 2026 सीजन खत्म होते ही जब इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी तो टीम इंडिया में बड़ा बदलाव दिख सकता है. भारतीय टीम को कुछ ही हफ्तों पहले टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो सकती है. लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार को टी20 टीम की कप्तानी से हटाने की तैयारी चल रही है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेलेक्शन कमेटी मौजूदा भारतीय कप्तान के प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं और ऐसे में उनसे ये जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है. वहीं स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाए जाने की संभावनाएं बेहद मजबूत हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी टीम इंडिया की अगली सीरीज के चयन के दौरान कप्तानी में बदलाव का भी ऐलान कर सकती है. टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ है, जिसके लिए भारतीय टीम इस देश के दौरे पर जाएगी. ये सीरीज जून के आखिरी हफ्ते में खेली जाएगी और इसी सीरीज के साथ कप्तानी में बदलाव होने की संभावना है.

(खबर अपडेट हो रही है)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com