Mominul Haque: शतक से चूके मोमिनुल हक तो सताया पत्नी का खौफ, सबके सामने कहा वो मुझे…

Mominul Haque: शतक से चूके मोमिनुल हक तो सताया पत्नी का खौफ, सबके सामने कहा वो मुझे…

Bangladesh vs Pakistan: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मोमिनुल हक शतक से चूक गए. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 200 गेंद खेली और वो 91 रन बनाकर आउट हो गए. शतक चूकने का गम मोमिनुल हक को नहीं है लेकिन अब इस खिलाड़ी को अपनी पत्नी का डर सता रहा है. ये बात खुद मोमिनुल हक ने आउट होने के बाद कही. मोमिनुल हक ने कहा कि शतक तो मिस हो जाते हैं लेकिन इस शतक के मिस होने के बाद अब उन्हें पत्नी से डांट पड़ेगी.

मोमिनुल हक को पत्नी का डर

मोमिनुल हक ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत की. जब उनसे शतक से चूकने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे शतक से चूकने का दुख नहीं होता लेकिन आज मुझे दुख है और इसकी वजह मेरी पत्नी है. वो मुझे डांटने वाली है.’ बता दें आज मोमिनुल हक अगर सेंचुरी लगा देते तो वो बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते. मोमिनुल ने अबतक 13 शतक लगाए हैं. सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वो मुश्फिकुर रहीम की बराबरी पर हैं.

नजमुल हसन शांतो ने लगाया शतक

मोमिनुल हक शतक से चूक गए लेकिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने जरूर शतक लगाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में 130 गेंदों में 101 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने 12 चौके और 2 छक्के लगाए. नजमुल ने टेस्ट क्रिकेट में 9वां शतक जड़ा और वो बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 5 टेस्ट शतक जड़ने वाले कप्तान बन गए. नजमुल के आउट होने के बाद मुश्फिकुर रहीम ने भी शानदार पारी खेली. ये खिलाड़ी खेल खत्म होने तक 48 रन पर नाबाद रहा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com