IPL 2026: फिन एलेन ने ठोका शतक, KKR ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2026: फिन एलेन ने ठोका शतक, KKR ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2026, DC vs KKR: आईपीएल 2026 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को काफी आसानी से हरा दिया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उसका शानदार फायदा उठाया. दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में सिर्फ 142 रन का स्कोर ही बना सकी, जिसके कोलकाता ने आराम से हासिल कर लिया. फिन एलेन के तूफानी शतक के दम पर KKR ने टारगेट को सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया.

KKR की दमदार गेंदबाजी

इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी काफी खराब रही. दिल्ली ने इस पारी में कुल 51 डॉट गेंदें खेंली, जिसके चलते वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन तक ही पहुंच सकी. इस दौरान पाथुम निसांका ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए. केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 23 रनों का योगदान दिया. वहीं, आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. लेकिन बाकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सके.

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं, वैभव अरोरा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन को भी 1-1 सफलता मिली. वरुण चक्रवर्ती को भले ही विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने भी 4 ओवर में सिर्फ 28 रन ही खर्च किए.

फिन एलेन का तूफानी शतक

केकेआर के रन चेज के दौरान न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने IPL करियर का पहला शतक जड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 212.76 का रहा. इसी के साथ उन्होंने केकेआर के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. एलेन ने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और मैच को एकतरफा बना दिया, जिसके चलते केकेआर ने सिर्फ 14.2 ओवर में जीत हासिल कर ली. उनके अलावा कैमरन ग्रीन भी 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, दिल्ली की ओर से सिर्फ अक्षर पटेल ही 1 विकेट हासिल कर सके, बाकी गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com