20 साल, 348 दिन… मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे

20 साल, 348 दिन… मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे

Mushfiqur Rahim: ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के साथ बांग्लादेश क्रिकेट के दिग्गज मुशफिकुर रहीम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. अब मुशफिकुर रहीम एशियाई खिलाड़ियों में दूसरे सबसे लंबे टेस्ट करियर के मालिक बन गए हैं. उनके आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ही हैं. मुशफिकुर रहीम सालों से इस टीम के लिए टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिसके चलते उनके नाम खास उपलब्धि दर्ज हो गई है.

मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने न सिर्फ विकेटकीपिंग में अपनी क्लास दिखाई, बल्कि बल्लेबाजी में भी कई यादगार पारियां खेलीं हैं. कप्तान के रूप में भी उन्होंने टीम को कई मौकों पर संभाला. बांग्लादेश के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 2005 में सिर्फ 16 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था और तब से लगातार देश की सेवा करते हुए 20 साल से ज्यादा का सफर तय कर लिया है. उनका टेस्ट करियर अब 20 साल और 348 दिन का हो गया है.

इस उपलब्धि के साथ मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान को पीछे छोड़ दिया है. इमरान खान का टेस्ट करियर 20 साल और 218 दिन लंबा था. वहीं, सचिन तेंदुलकर का टेस्ट करियर 24 साल और 1 दिन का था.

एशियाई खिलाड़ियों के सबसे लंबे टेस्ट करियर:

  • सचिन तेंदुलकर — 24 साल, 1 दिन (200 टेस्ट)
  • मुशफिकुर रहीम — 20 साल, 348 दिन (101 टेस्ट)
  • इमरान खान — 20 साल, 218 दिन (88 टेस्ट)

यादगार मैच में शानदार पारी

मुशफिकुर रहीम इस मुकाबले के पहले दिन एक शानदार पारी खेलने में भी कामयाब रहे. बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले के पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाने में कामयाब रही. इस दौरान मुशफिकुर रहीम 104 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके लगाए. उनकी नजर खेल के दूसरे दिन इसे बड़े स्कोर में बदलने में रहेगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com