पीएम मोदी की अपील का असर, कवर्धा में साइकिल पर निकले पुलिस अफसर…SP ने दिया बड़ा संदेश

कबीरधाम में मंगलवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब पुलिस अधीक्षक Dharmendra Singh साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Pushpendra Singh Baghel ने भी साइकिल से दफ्तर पहुंचकर इस खास अभियान में भागीदारी निभाई।
ऊर्जा बचत के साथ फिटनेस का भी संदेश
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य हासिल किया जा सकता है। इस पहल में उप पुलिस अधीक्षक Sanjay Dhruv सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
आमजन को जागरूक करने की कोशिश
कबीरधाम police की इस पहल का मकसद सिर्फ संदेश देना नहीं, बल्कि आम लोगों को भी ईंधन बचत, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। सड़क पर साइकिल से निकले पुलिस अधिकारियों को देखकर लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।
पीएम मोदी ने देशवासियों से की थी खास अपील
हाल ही में Vadodara में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, कार पूलिंग करने और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश को आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि संसाधनों पर बोझ कम करने में योगदान दे।
कबीरधाम पुलिस की पहल बनी मिसाल
प्रधानमंत्री की इसी अपील को जमीन पर उतारते हुए कबीरधाम पुलिस ने एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है। अधिकारियों की यह पहल अब जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है।











