CM विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा : कुनकुरी में रुकेंगे, दोपहर 2 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार, 9 अगस्त को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से कुनकुरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:50 बजे सलियाटोली हेलीपेड, कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 12:55 बजे रवाना होकर मुख्यमंत्री 1:05 बजे अग्रसेन भवन, कुनकुरी पहुंचेंगे।
अग्रसेन भवन में मुख्यमंत्री का 1:05 से 1:35 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे 1:35 बजे कार से कुनकुरी से बगिया के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बगिया स्थित अपने निज निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री के जशपुर दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट रहेगी।











