दीपक बैज बोले- देश दूसरे लॉकडाउन जैसी स्थिति की ओर, केंद्र बुलाए सर्वदलीय बैठक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि देश धीरे-धीरे दूसरे लॉकडाउन जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार हालात संभालने के बजाय जनता से त्याग करने की अपील कर रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

महंगाई और ईंधन संकट पर केंद्र को घेरा

राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो महीनों से देशभर में पेट्रोल, डीजल और गैस संकट गहराता जा रहा है। आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई की वास्तविक स्थिति को छिपाने का प्रयास कर रही है, जबकि लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

राहुल गांधी की चेतावनी का किया जिक्र

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार महंगाई और आर्थिक हालात को लेकर केंद्र सरकार को आगाह करते रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अब जनता से ईंधन की खपत कम करने की अपील करना लोगों को राहत देने के बजाय उनकी परेशानियां बढ़ाने जैसा है।

सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मौजूदा आर्थिक और ईंधन संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और जरूरी वस्तुओं की महंगाई से निपटने के लिए सभी दलों को साथ लेकर ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com