PM मोदी की अपील का असर, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दिखाई सादगी, कम किया सरकारी काफिला

रायपुर। Raman Singh ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और संसाधनों के संरक्षण की जरूरत को देखते हुए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक फैसला लिया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का सम्मान करते हुए उन्होंने अपने प्रोटोकॉल काफिले में शामिल 4 वाहनों का उपयोग कम करने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह फैसला केवल वाहनों की संख्या कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित, संसाधनों के संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक कर्तव्य की भावना से जुड़ा हुआ कदम है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को संयम, सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

PM मोदी के संदेश को बताया प्रेरणादायक

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देशवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते रहे हैं। परिवार के मुखिया की तरह प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संसाधनों के संरक्षण का संदेश पूरे देश के लिए अनुकरणीय है और उसी भावना के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है।

प्रदेशवासियों से भी की खास अपील

डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com