CA को SIT में शामिल करो, दो हफ्ते में रिपोर्ट दो… राम मंदिर डोनेशन स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावा और चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को SIT में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को शामिल करने का निर्देश दिया. ये सीए चंदा चोरी मामले की जांच की निगरानी करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट मांगी. कोर्ट मे निर्देश दिया कि फोरेंसिक ऑडिटर भी SIT में शामिल होगा.

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है. उत्तर प्रदेश सरकार की पैरवी करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि विशेष जांच समिति (SIT) का पुनर्गठन कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 3 IPS की एसआईटी गठित हुई है. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस के साथ DIG रेंज अयोध्या सोमेन बर्मा और अयोध्या जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com