OMG! ITR सीजन में पुणे के CA ने की छप्पड़फाड़ कमाई, लोग बोले- इसी टाइम होती है इनकी असली इनकम

हर साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख जैसे-जैसे करीब आती है, वैसे-वैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की busyness भी चरम पर पहुंच जाती है. इन दिनों टैक्स से जुड़े प्रोफेशनल्स के पास काम की भरमार रहती है. इसी बीच पुणे के एक सीए को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने सिर्फ ITR Filling के पीक सीजन में कुछ ही दिनों के भीतर करीब 12 लाख रुपये की कमाई कर ली. ये दावा तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चर्चा कर रहे हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पुणे के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने ITR Filling के दौरान लाखों रुपये की फीस कमाई. पोस्ट के मुताबिक, उनकी कमाई लगभग 12 लाख रुपये तक पहुंच गई और यह पूरी रकम सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से आई, लेकिन पोस्ट वायरल होने के बाद इसने लोगों के बीच बहस जरूर छेड़ दी.
पीक सीजन में लग जाती है लाइन
हर साल टैक्स रिटर्न भरने के आखिरी दिनों में लाखों लोग अपने डात्यूमेंट तैयार करवाने के लिए CA की मदद लेते हैं. टैक्स नियम और फॉर्म हर किसी के लिए आसान नहीं होते. ऐसे में ज्यादातर लोग गलती से बचने और सही तरीके से रिटर्न भरने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना पसंद करते हैं. यही वजह है कि इस दौरान सीए के पास लगातार नए और पुराने क्लाइंट्स की लाइन लगी रहती है.
अगर कमाई के हिसाब से देखें तो यह पूरी तरह क्लाइंट्स की संख्या और फीस पर निर्भर करता है. मान लीजिए कोई सीए एक आईटीआर फाइल करने के लिए 1,000 से 2,000 रुपये तक चार्ज करता है. यदि उसके पास रोजाना सैकड़ों रिटर्न फाइल करने का काम आता है, तो कुछ ही दिनों में लाखों रुपये की कमाई होना असंभव नहीं है. यही कारण है कि टैक्स फाइलिंग का समय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए साल का सबसे व्यस्त और सबसे ज्यादा कमाई वाला दौर माना जाता है.यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई लोगों का कहना था कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए वर्षों तक कठिन पढ़ाई करनी पड़ती है और बेहद मुश्किल परीक्षाएं पास करनी होती हैं. ऐसे में अगर कोई एक्सपीरियंस प्रोफेशनल अपनी मेहनत और स्पेशिलिस्ट के दम पर अच्छी कमाई करता है, तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है.











