जंगल में 4 भालुओं ने दो युवकों को घेरा, हमले में एक गंभीर रूप से घायल

धमतरी। जिले में जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर चार भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले से दोनों युवक घबरा गए। एक युवक किसी तरह मौके से भागकर बच निकला, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

तुमडीबहार इलाके में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज के तुमडीबहार इलाके में जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चार भालू अचानक उनके सामने आ गए और दोनों पर हमला कर दिया।

एक युवक मौके से भागकर सुरक्षित निकल गया। वहीं दूसरे युवक ने बचाव के लिए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गए।

घायल युवक का अस्पताल में इलाज

हमले में घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से जंगल की ओर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close