Transfer News- 25 डॉक्टरों की नई पोस्टिंग, कई जिलों के CMHO बदले

Transfer News/छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने जिलों की कमान संभाल रहे कई अधिकारियों को बदल दिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नए आदेश में 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को इधर से उधर किया गया है।
इस फेरबदल का सीधा असर जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रशासनिक कमान पर पड़ा है। कई जगह प्रभारी CMHO बदले गए हैं तो कहीं CMHO को हटाकर दूसरे अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
महासमुंद में CMHO बदलने के साथ सुकमा में भी नई पोस्टिंग की गई है। महासमुंद के प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को रायपुर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में उप संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है। सुकमा में अब दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. भुवन विजय कुर्रे प्रभारी CMHO होंगे।














