सुपौल में हुआ पकड़ौआ विवाह, 22 का दूल्हा तो 15 की दुल्हन, वीडियो वायरल

सुपौल: बिहार में पकड़ौआ विवाह की कहानी काफी पुरानी है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर इसकी चर्चा होने लगी है. मामला बिहार के सुपौल जिले का है. सोशल मीडिया पर बीते मंगलवार (03 फरवरी, 2025) से एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह राजेश्वरी थाना क्षेत्र बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार, घटना को कथित प्रेम-प्रसंग और जबरन कराए गए ‘पकड़ौआ विवाह’ से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जाता है कि दो दिन पूर्व संध्या लगभग पांच बजे एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए राजेश्वरी के एक पंचायत में पहुंचा था. इसी दौरान लड़की के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों का विवाह करा दिया.

वायरल वीडियो जो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि कुछ ग्रामीण युवक और लड़की से पूछताछ कर रहे हैं. इस दौरान वीडियो में युवक अपनी उम्र 22 वर्ष बताता है जबकि लड़की अपनी उम्र 15 साल बताती है. बताया जा रहा है कि लड़की राजेश्वरी के एक पंचायत की है, जबकि युवक मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश इलाके का है.

वीडियो में ग्रामीण लड़के से पूछते हैं कि अगर तुम्हारे घर वालों ने तुम्हें नहीं रखा तो लड़की को कमा कर खिलाओगे न? इस पर लड़का हां कहता है. एक युवक पूछता है कि तुम क्या काम करते हो? इसके बाद लड़के को फिर कहता है कि वे अपने परिवार को बुलाए तब जाने दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यदि लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होती है तो मामला गंभीर कानूनी दायरे में आ सकता है. अब सबकी नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो को कितनी गंभीरता से लिया जाता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com