मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 20 जनवरी 2026 को ग्राम खैरवाही, जिला बालोद में आयोजित होने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए पूरे हल्बा हल्बी समाज के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अध्यक्ष मंतुराम पवार, जी आर राणा, श्याम सिंह तारण, जी आर चुरेंद्र और देवेंद्र सिंह भाऊ सहित समाज के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।











