बरेली में ग्राम प्रधान का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली : भोजीपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ग्राम प्रधान का प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोईया के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और ग्राम प्रधान की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि वीडियो सही है तो यह सार्वजनिक पद की गरिमा के विरुद्ध है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए विद्यालय में कार्यरत रसोईया को अपने प्रभाव में लिया, जिसके बाद दोनों के बीच कथित रूप से अनुचित संबंध बने.इन्हीं पलों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद गांव सहित आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है.ग्रामीण ग्राम प्रधान के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

हालांकि, इस प्रकरण में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से भोजीपुरा थाने में कोई लिखित तहरीर दिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.पुलिस सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को है और मामले पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल, पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है और पूरे मामले को संवेदनशीलता से देख रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com