उत्तर प्रदेश: बहराइच में अज्ञात वाहन ने मासूम को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे मासूम को रौंद दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है पुलिस वाहन ओर चालक की तलाश में जुटी हुई हैं.

बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चक सौगहना गांव में घर के सामने सड़क पार कर रहे 6 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान चक सौगहना निवासी मुजुबुद्दीन के 6 वर्षीय पुत्र अब्दुर्रहमान के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे अब्दुर्रहमान सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया. बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन समेत फरार हो चुका था.

सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही फखरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही वाहन और चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी, मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

close