बस्तर में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा संगठन विस्तार, मंडल अध्यक्षों और नई टीम की घोषणा

जगदलपुर। बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी विस्तार की नई सूची जारी कर दी गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद घोषित इस सूची में युवाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पार्टी की पकड़ बूथ स्तर तक और मजबूत हो सके।

जारी सूची में जिले के सभी 13 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही जिला स्तर पर कार्यकारिणी में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नई जिला कार्यकारिणी में राम प्रसाद मौर्य और सत्यम झा को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, आईटी सेल प्रभारी सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com