जबलपुर : मां अस्पताल में और बाहर साफ हुआ सोने चांदी का थैला, चौंकाने वाली वारदात

मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले के गोहलपुर थाना अंतर्गत दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में उपचार कराने आए एक परिवार के साथ चोरी की वारदात हो गई. अस्पताल के वेटिंग हॉल में रखा जेवरातों से भरा थैला अज्ञात चोर ने पार कर दिया.  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिवम अग्रहरि (30) निवासी स्लीमनाबाद जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मां को अचानक सीने में दर्द होने के कारण मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.ईसीजी जांच के लिए डॉक्टर ने मां के पहने हुए सोने-चांदी के जेवरात उतरवा दिए थे.
पीड़ित शिवम ने बताया कि सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, चांदी की पायल, बिछिया और संतान सातों सहित अन्य जेवर एक थैले में रखकर वेटिंग हॉल में रखे गए थे. रात करीब 12:30 बजे जब परिवार का ध्यान गया, तो जेवरातों वाला थैला वहां से नदारद था. अस्पताल की भीड़ और इलाज की आपाधापी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया. जिसकी शिकायत परिवार के लोगों ने थाने में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.
यहां घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है वहीं पुलिस का कहना है कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com