बहराइच : तेज रफ्तार डंपर दुकान तोड़ते हुए खाई में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश : बहराइच जनपद में बेलहा बहरौली तटबंध पर एक डंफर अनियंत्रित होकर पलट गया हादसा होते देख डंपर चालक ने छलांग लगा दी जिसके चलते वह बच गया लेकिन अनियंत्रित होकर पलट गया इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया जो कि काफी देर तलक लगा रहा.

काफी समय के बाद डंफर को निकला गया तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी

बहराइच में करीब 5 बजे जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहा बहरौली तटबंध पर शिवपुर ब्लॉक मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया.डंपर पहले सोनू शुक्ला की दुकान में जोरदार ठोकर मारते हुए आगे बढ़ा और फिर करीब 20 फीट नीचे तटबंध की खाई में पलट गया.

हादसे के समय चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली.स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा कुछ देर बाद होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया.

घटना की सूचना मिलते ही डंपर मालिक ने मौके पर दो हाइड्रा मशीनें बुलाईं, जिनकी मदद से खाई में पलटे डंपर को बाहर निकाला गया.इस दौरान सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा रहा. जाम में पुलिस की गाड़ी भी फंसी नजर आई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com