बरेली: नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस का बड़ा प्रहार: ANA कॉलेज रोड से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

बरेली: बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने ANA कॉलेज रोड के पास घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को दबोच लिया. जिसमें एक तस्कर बीजेपी नेता का चाचा बताया जा रहा है इनके कब्जे से कुल 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है.

पुलिस की रडार पर आए तस्कर
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने वाले हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान दिनेश गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी सर्वोदय नगर, सीबीगंज,इसके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई.

वही दूसरा सलमान पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला अंसारी, फतेहगंज पश्चिमी इसके कब्जे से 23 ग्राम स्मैक मिली, दिनेश गुप्ता बीजेपी पार्षद के चाचा बताए जा रहे है जिनके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई. सूत्र द्वारा पता चला है कि राजनीतिक दबाव भी रहा बेअसर
गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी को बचाने के लिए कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर ‘पर्दे के पीछे’ से पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई.

हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि अपराध के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। बिना किसी दबाव में आए पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी की.

नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका प्रभाव कितना भी क्यों न हो। क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है.” प्रयागराज सिंह, थाना प्रभारी-

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आज उनको जेल भेजा जाएगा.

close