औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 50 गिरफ्तार, 12 सीधे जेल 

औरंगाबाद: पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटों में कई कार्रवाई किया है. अलग-अलग मामलों में 50 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई जिसमें आवश्यक कार्रवाई के उपरांत 12 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. दुष्कर्म मामले में 1, शराब कांड में 6 एवं अन्य शीर्ष कांड में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 115 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है.

तथा 13 वारंट का निष्पादन किया गया है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1028 वाहनों की जांच की गई जिसमें 54000 रूपये बरामद किया गया है.इसके अलावा 75 लीटर महुआ विनिष्ट किया गया है. पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के अनुसार जिले में मादक प्रदार्थों की खरीद फरोख्त यथा अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में बुधवार की देर शाम कार्रवाई के फलस्वरूप अलग-अलग थाना क्षेत्र से 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें आवश्यक कार्रवाई के उपरांत 12 लोगों को जेल भेजा गया है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे। तथा अपराध पर अंकुश लगाया जा सके.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com