बाइक सवार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, नगर परिषद कर्मचारी की मौत; सामने आया CCTV

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में नगर परिषद के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरी घटना उज्जैन के उन्हेल-नागदा रोड की है। जहां बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नगर परिषद कर्मचारी बाबूलाल परमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार आंगनबाड़ी सहायिका सोनम माली गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना से नगर में शोक का माहौल है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close