BJP का नारी शक्ति पर बढ़ा भरोसा! एक साथ 3 महिलाओं को बनाया जिलाध्यक्ष, जानें क्या है वजह?

जयपुर. राजस्थान BJP ने संगठन पर्व के तहत सूबे के शेष बचे चार जिलों धौलपुर, झुंझुनूं, जोधपुर देहात उत्तर और दौसा में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. इन चार जिलों में से तीन की कमान नारी शक्ति को सौंपी गई है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने धौलपुर में राजवीर सिंह राजावत, झुंझुनू में हर्षिणी कुल्हरी, जोधपुर देहात उत्तर में ज्योति ज्याणी और दौसा में लक्ष्मी रैला को जिलाध्यक्ष बनाया है. राजस्थान में अब संगठन के 44 जिलों में से 7 में पार्टी की कमान महिला शक्ति के हाथ में आ गई है.

राजस्थान के शेष बचे चार जिलों में से तीन में महिला अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने महिलाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 33 फीसदी तक बढ़ानी चाहती है. इस कड़ी में यह नारी शक्ति को आगे लाया जा रहा है. ये चारों जिले ही ऐसे थे जिनमें लंबे समय से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी. ऐसे में पार्टी ने इनमें से तीन जिलों में महिला जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर एक तीर से दो निशाने की साधने की कोशिश है. एक तो महिलाओं का कोटा पूरा करना और दूसरे बड़े नामों से बचना ताकि उनको महिलाओं की भागीदारी की बात कहकर चुप कराया जा सके.

close
Virus-free.www.avast.com