भाईचारे पर खून का दाग,भिलाई में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के Bhilai के रुआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें बड़े भाई की जान चली गई।

रापा से किया जानलेवा हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को घरेलू बात को लेकर मनोज यादव और उसके बड़े भाई अशोक यादव के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज यादव ने घर में रखे रापा से अशोक यादव के सिर और कनपटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

परिजनों द्वारा घायल अशोक को पहले जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में अशोक यादव ने दम तोड़ दिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

घटना की सूचना मिलते ही Bhilai Nagar Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मौत के बाद पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना के बाद कॉलोनी में मातम और दहशत का माहौल है

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com