यूपी में एकतरफा इश्क का खूनी अंत! सनकी आशिक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान

यूपी : महावतपुर बावली में सत्यनाम (22) तमंचा लेकर गुड्डन (21) के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी.इसके बाद नीम के पेड़ से लटककर जान दे दी.पुलिस जांच कर रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का था या एकतरफा प्यार में वारदात को अंजाम दिया गया.
महावतपुर बावली गांव की पट्टी खब्बा में युवक ने युवती के घर जाकर गोली मार दी.उसकी हत्या करने के बाद अपने घर आया और खुद भी सुसाइड कर लिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है.इस वारदात से सनसनी फैल गई.परिजनों का रोकर बुरा हाल है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में सुबह करीब 10 बजे गुड्डन अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी.तभी पास ही रहने वाला प्रेमी सत्यनाम वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के तमंचे से उस पर गोली चला दी.गोली लगते ही युवती लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद सत्यनाम अपने घर पहुंचा.घर के अंदर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.सूचना पर एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ विजय कुमार और जांच अधिकारी मनोज चहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया गया है.पुलिस प्रेम-प्रसंग और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.









