Realme के स्मार्टफोन खरीदना हुआ महंगा, 4,000 रुपये तक बढ़ी इन मॉडल की कीमत

भारत में रियलमी के कई स्मार्टफोन खरीदना अब महंगा हो गया है. कंपनी ने रियलमी 16 सीरीज और सी सीरीज के कई मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इनमें रियलमी 16 प्रो+, रियलमी 16 प्रो, रियलमी 16 5जी, रियलमी 16टी 5जी, रियलमी सी83 5जी और रियलमी सी100एक्स 4जी शामिल हैं. अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में ₹1,000 से लेकर ₹4,000 तक की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमतें 18 अगस्त से लागू बताई जा रही हैं.

16 प्रो+ और 16 प्रो पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

रियलमी 16 प्रो+ 5जी और रियलमी 16 प्रो 5जी की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर वाले रियलमी 16 प्रो+ 5जी के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत ₹49,999 से बढ़कर ₹53,999 हो गई है. वहीं 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल ₹55,999 और 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल अब ₹58,999 में उपलब्ध है. रियलमी 16 प्रो 5जी का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट अब ₹44,999 का है, जबकि 8 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹46,999 और ₹49,999 हो गई है.

16 5जी और 16टी 5जी भी हुए महंगे

रियलमी 16 5जी और रियलमी 16टी 5जी के सभी वेरिएंट की कीमत में ₹1,000 की बढ़ोतरी की गई है. रियलमी 16 5जी का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट अब ₹36,999, 8 जीबी + 256 जीबी ₹39,999 और 12 जीबी + 256 जीबी ₹42,999 का हो गया है. वहीं रियलमी 16टी 5जी के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत ₹32,999, 8 जीबी + 128 जीबी की ₹35,999 और 8 जीबी + 256 जीबी की ₹36,999 हो गई है.

बजट सीरीज पर भी पड़ा असर

रियलमी की सी सीरीज के मॉडल भी इस कीमत बढ़ोतरी से नहीं बच पाए हैं. रियलमी सी83 5जी के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत ₹17,499 से बढ़कर ₹18,499 हो गई है. 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल अब ₹21,499 और 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल ₹24,499 का है. वहीं रियलमी सी100एक्स 4जी के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से बढ़कर ₹16,999 हो गई है. रियलमी के मुताबिक, कीमतों में बदलाव मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन से जुड़े दूसरे खर्च बढ़ने के कारण किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com