ऑटो में बैठी नाबालिग छात्रा ने लगाई मदद की गुहार: सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

अंबिकापुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक नाबालिग छात्रा को ट्यूशन से घर ले जाने के बजाय सुनसान इलाके की ओर ले जाने का आरोप ऑटो चालक पर लगा है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन से ऑटो में घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने घर जाने के बजाय ऑटो को कॉलेज ग्राउंड की ओर मोड़ दिया। छात्रा ने खतरा भांपकर शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई।

बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और ताइक्वांडो खिलाड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो को रोककर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के आरोपों और ऑटो चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com