अमेठी में स्कूल गई 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अमेठी: अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी है.

पीड़ित के अनुसार उसकी पुत्री शुक्रवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। समय बीतने के साथ जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की.

परिजनों ने पहले आसपास के लोगों, पड़ोसियों और सहेलियों से जानकारी ली. इसके बाद नात-रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका. पुत्री के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अनहोनी की आशंका जताई जा रही है.

आखिरकार पीड़ित पिता ने रामगंज थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और पुत्री को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इस संबंध में रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश की जा रही है. संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है, जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा.

close