कोरबा: कोयला उद्योग की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, खदान बंद कराने पहुंचे कार्यकर्ता

कोरबा: कोयला उद्योग के एकदिवसीय केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज दीपका खदान में काले हीरे की सुनहरी धरती पर श्रमिक एकता का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला. इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय कांग्रेस का सहयोग प्राप्त होना श्रमिक आंदोलन के लिए हौसला बढ़ाने वाला रहा.

कोरबा जिला कांग्रेस के प्रमुख हरीश परसाई, वरिष्ठ कांग्रेसी तनवीर अहमद, विशाल शुक्ला, रामू कंवर एवं अन्य साथियों ने दीपका पहुंचकर मजदूर भाइयों के साथ अपनी आवाज बुलंद की. उनका यह साथ केवल समर्थन नहीं, बल्कि श्रमिक सम्मान और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

जब जनप्रतिनिधि और मजदूर एक मंच पर खड़े होते हैं, तो यह विश्वास और एकजुटता की नई ऊर्जा पैदा करता है. यह संगठित प्रयास निश्चित रूप से श्रमिक हितों की रक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा. कांग्रेस नेता हरीश परसाई ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वह इस हड़ताल का समर्थन करते हैं और जो भाजपा सरकार की जो नीति और रीति है उसे देखते हुए विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है और आगे भी करेगी.

कांग्रेस नेता तनवीर अहमद ने बताया कि सुबह से ही सभी श्रमिक नेता और कर्मचारियों का इस हड़ताल में समर्थन मिल रहा है और लोग सहयोग कर रहे हैं. इसी तरह कुसमुंडा खदान में भी सुबह से ही फर्स्ट ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों को श्रमिक नेता निवेदन करते हुए उन्हें इस हड़ताल का समर्थन मांगा जहां लोग समर्थन देते हुए नजर आए. मानिकपुर खदान में भी श्रमिक नेता कर्मचारियों से इस हड़ताल का समर्थन मांगते हुए अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com