“कांग्रेस 2047 तक सिर्फ विरोध करेगी” – बलिया में ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान

यूपी : बलिया में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान कि यूपीए सरकार में जनता के अधिकारों को मजबूत किया गया और भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही है के सवाल पर सुहालदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार के मन्त्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अवश्यकता उत्पत्ति की जननी है.
कहा कांग्रेस के समय में जिस चीज की अवश्यकता थी उसकी पूर्ति कांग्रेस ने किया. आज एनडीए की सरकार है एनडीए की सरकार और कांग्रेस की सरकार में उस समय सिंगल सड़के थी फिर डबल हुई, फोर लेन हुई, सिक्स लेन हुई आज एक्सप्रेवे बन गए. 22 एक्सप्रेस वे बन रहे हैं. अगर एयर कनेक्टिविटी की बात करें तो कांग्रेस के ज़माने में कुल मिलाकर यूपी में दो कनेक्टिविटी थी. आज 24 कनेक्टिविटी हो गई है तो हर क्षेत्र में काम हो रहा है.
कांग्रेस को 2047 तक सरकार का विरोध ही करना है कुछ करना नहीं है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा RSS की तारीफ किये जाने के बाद कांग्रेस नेता त्रिभुवन सिंह देव का बयान, की किसी भी संगठन से सीखने की जरुरत है के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो बात कही है धरातल पर वो देख रहे हैं कि RSS धरातल पर काम कर रहा है और कांग्रेस पार्टी के लोग दिल्ली में बैठ के काम कर रहे हैं.
कहा इसी वजह से कांग्रेस का पतन हो रहा है और RSS और भाजपा और गठबंधन के सभी साथी धरातल पे अपना संगठन का विस्तार करते हैं और अपने लोगों के बीच में सरकार की उपलब्धि बताते हैं. वहीं इल्तिजा मुफ़्ती का बयान की न भारत न हिंदुस्तान तेरा नाम लिंचिंस्तान के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वो अपनी भाषा में जो बोले ये घटना दुर्भाग्य पूर्ण है.
ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए और वो देश की जिम्मेदारी होती है उस प्रदेश की जिम्मेदारी होती है की ला एन्ड आर्डर को अपने क्षेत्र में ठीक ठाक रखें. उनके कहने से तो हो नहीं जायेगा पूरी दुनिया में भारत जिस गति से प्रगति कर रहा है वो प्रगति दुनिया जान रही है. किसी के कहने से कुछ थोड़ी हो जायेगा.
वहीं नायडू का बयान की हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनको कौन मना कर रहा है. उनको कोई मना थोड़ी कर रहा है. वहीं अखिलेश यादव का बयान कि यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा था कि चार करोड़ मतदाताओं के नाम कट रहे हैं और जो फ़ाइनल लिस्ट आयी है दो करोड़ 89 लाख मतदाताओं के नाम कटे है तो एक करोड़ 11 लाख मतदाता के कहाँ से आ गए के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष दो मुहिया साँप की तरह बोलता है. जब सूची जारी हुई थी तब ऐसे मतदाता थे जो ढूढ़े नहीं मिल रहे थे कोई बीएलओ पहुँच नहीं पाया था जब डेट बढ़ा है तब जाकर वहाँ तक पहुंचे हैं. अभी भी हमारी विधानसभा में ऐसे मतदाता हैं जिनके यहाँ बी एल ओ नहीं पहुँच पाए हैं.









