रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का खुलेआम रोमांस, VIDEO वायरल; RPF कार्यालय के सामने हुई घटना

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि घटना के समय स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी।

वीडियो में जिस स्थान पर कपल नजर आ रहा है, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी स्थित है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी RPF तक पहुंची। RPF के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे।

भीड़ के बीच काफी देर तक रहे साथ

घटना सोमवार की बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे के साथ रहा। दोनों को गले लगकर किस करते देखकर आसपास मौजूद लोगों में चर्चा होने लगी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

RPF ने बताया- फिलहाल केस दर्ज नहीं

RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी। बाद में वीडियो भी RPF के पास पहुंचा। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। फिलहाल मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com