क्राइम थ्रिलर ‘आइडेंटिटी’ ने मचाया तहलका: ट्विस्ट से भरपूर इस फिल्म को देख दिमाग चकरा जाएगा
इस फिल्म की खास बात इसकी तेज रफ्तार और लगातार बढ़ता सस्पेंस है। कार चेज़िंग से लेकर हवाई जहाज़ में हुए एक्शन सीन तक, फिल्म में हर वो एलिमेंट मौजूद है जो एक बेहतरीन थ्रिलर की पहचान है। कहानी में मौजूद सस्पेंस और ड्रामा इस हद तक बढ़ जाता है कि दर्शक नाखून चबाने को मजबूर हो जाते हैं।

अगर आप भी उन दर्शकों में से हैं जिन्हें रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री और हाई-वोल्टेज थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ‘आइडेंटिटी’ आपके वीकेंड को यादगार बना सकती है। इस मलयालम फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। 2 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म को IMDb पर 7.3 की शानदार रेटिंग मिल चुकी है, जो दर्शकों की पसंद का स्पष्ट प्रमाण है।
फिल्म ‘आइडेंटिटी’ एक बेहद दिलचस्प कहानी को लेकर आती है जो एक पुलिस अफसर और एक स्केच आर्टिस्ट की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कहानी एक ऐसे मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश करती है, जो शुरुआत में भले ही सामान्य लगती है, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, दर्शक भी उलझते जाते हैं। हर एक मोड़ पर कहानी एक नया ट्विस्ट लेकर आती है, जो न केवल दिमाग को झकझोर देता है, बल्कि अंत तक बांधे रखता है।
इस फिल्म की खास बात इसकी तेज रफ्तार और लगातार बढ़ता सस्पेंस है। कार चेज़िंग से लेकर हवाई जहाज़ में हुए एक्शन सीन तक, फिल्म में हर वो एलिमेंट मौजूद है जो एक बेहतरीन थ्रिलर की पहचान है। कहानी में मौजूद सस्पेंस और ड्रामा इस हद तक बढ़ जाता है कि दर्शक नाखून चबाने को मजबूर हो जाते हैं।
2 घंटे 37 मिनट लंबी इस फिल्म को अनस खान और अखिल पाल ने निर्देशित किया है। अभिनय की बात करें तो तृषा कृष्णन, टोविनो थॉमस और गोपिका रमेश ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से कहानी को जीवंत बना दिया है। इनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि कैमरा वर्क और बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी में इमोशनल और थ्रिलिंग गहराई जोड़ते हैं।
‘आइडेंटिटी’ को ZEE5 पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में देखा जा सकता है, जिससे यह क्षेत्रीय भाषा की सीमाओं को पार कर एक पैन-इंडिया थ्रिलर बन चुकी है।
अगर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो न सिर्फ एंटरटेन करे, बल्कि हर सीन में सस्पेंस का तड़का हो, तो ‘आइडेंटिटी’ जरूर देखें।











