बलरामपुर : संरक्षित बाघ की मौत से हड़कंप! वरिष्ठ वन अधिकारी मौके पर, जांच तेज

बलरामपुर :सूरजपुर में वन्य जीव बाघ की मौत से वन अमले में हड़कंप मच गया है.वाड्रफनागर वन परिक्षेत्र व सूरजपुर जिले से लगे गांव भैंसामुंडा के जंगल में बाघ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई.प्राथमिक जानकारी के अनुसार बाघ के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं.जिससे बाघ पर हमले की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग द्वारा शव का परीक्षण कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारियों को भी सूचित किया गया है.आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.वन विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

मामले में जिले के वन मंडल अधिकारी आलोक बाजपेई ने बताया कि घटनास्थल सूरजपुर जिले में आता है बहरहाल सरहदी इलाका होने के कारण बाघ जैसे संरक्षित जीव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है पूरे मामले में उच्च अधिकारी भी पहुंच रहे हैं मैं स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहूंगा और पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से जांच की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com