गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन: बांग्लादेश में हिंदू हिंसा के विरोध में पुतला दहन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया.पेंड्रा के दुर्गा चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुतला दहन भी किया गया.यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नृशंस हिंसा, प्रशासनिक चुप्पी और मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन के खिलाफ था.
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की.उन्होंने कहा कि निर्दोष हिंदुओं की हत्याएं, मंदिरों और संपत्तियों पर हमले पूरी मानवता के लिए कलंक हैं. प्रदर्शन के दौरान यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत ही हिंदुओं का एकमात्र देश है.संगठन ने कहा कि यदि भारत हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज नहीं उठाएगा, तो उनके लिए कोई और खड़ा नहीं होगा.
इस कार्यक्रम में स्वामी कृष्णप्रपन्ना चार्य जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, बजरंग दल के जिला संयोजक सागर पटेल, मातृशक्ति संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, जिला मंत्री प्रकाश साहू, जिला सह मंत्री निखिल परिहार, जिला सह संयोजक विनय पांडे, भाजपा पदाधिकारी केशव पांडे, अनिल अहिरवार, शिवम् साहू, भूपेंद्र चौधरी, शुभम गुप्ता, शनि पटेल, नवीन विश्वकर्मा, रविन्द्र, विभा तिवारी, रामीन, संदीप चौधरी, गौरव गुप्ता, शैलम सोनी, अनंत यादव, आदित्य सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.











