DFO जबलपुर ने इस्तीफा दिया, निजी वजह बताई:रीवा, अनूपपुर, दमोह, सतना में रह चुके हैं पदस्थ, पीसीसीएफ को भेजा त्यागपत्र

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मध्यप्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। पटेल वर्तमान में जबलपुर में डीएफओ योजना के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले वे रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर के डीएफओ रह चुके हैं। पटेल ने इस्तीफा देने की वजह निजी कारण बताया है।
पीसीसीएफ और हॉफ को भेजे इस्तीफे में विपिन पटेल ने कहा है कि वे अपनी आईएफएस सर्विस से अनकंडीशनल इस्तीफा दे रहे हैं, जिसकी वजह निजी है। 4 फरवरी 2026 को भेजे इस्तीफे में पटेल ने कहा है कि उनका इस्तीफा कांपीटेंट अथॉरिटी को फॉरवर्ड करें और आईएफएस सेवा से उन्हें मुक्त किया जाए। पटेल ने इस्तीफे की कॉपी वन विभाग के सचिव को भी भेजी है।











