धमतरी: BJYM ने पूर्व सीएम बघेल का फूंका पुतला, सनातन धर्म को अपमान करने का लगाया आरोप

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन किया.

यह प्रदर्शन सनातन धर्म और साधु-संतों पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई.

धमतरी के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें चकमा देकर पुतले जला दिए.

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म का विरोध किया और साधु-संतों पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने पूरे प्रदेश में माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर भाजयुमो उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की होगी.

प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल ने भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है कि जो भी संस्कृति, सनातन धर्म या बागेश्वर बाबा के खिलाफ टिप्पणी करेगा, भाजयुमो उसके विरुद्ध पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से जनता के सामने आकर माफी मांगने की अपील की.

सनातन धर्म और साधु-संतों पर अभद्र टिप्पणियां

भाजयुमो ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल और टी.एस. सिंह देव ने सनातन धर्म और साधु-संतों के प्रति अभद्र टिप्पणियां की हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस पार्टी अपनी सनातन विरोधी मानसिकता प्रदर्शित कर रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com