धमतरी: चंद सेकेंड में चलती ट्रक बना आग का गोला, ड्राइवर व क्लीनर ने कूदकर बचाई अपनी जान

धमतरी: कुरुद थाना इलाके के भोथली रोड पर चलती ट्रक में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में ही ट्रक आग के शोलों में तब्दील हो गई. ट्रक चला रहे ड्राइवर और पास में बैठे कंडक्टर ने किसी तरह से गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. अगर चंद मिनटों की भी देरी ड्राइवर और क्लीनिर ने की होती तो दोनों की जान खतरे में पड़ जाती.
मिली जानकारी अनुसार धमतरी जिले के कुरूद में 28 दिसंबर 2025 को भोथली रोड पर एक सरिया (लोहा) लदे चलते ट्रक में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रक जब भोथली रोड से गुजर रहा था, तब अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा, जिसने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया।
बचाव व नुकसान:
ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से ट्रक के सामने का हिस्सा (कैबिन) पूरी तरह जलकर खाक हो गया है.
कार्यवाही:
स्थानीय लोगों की सूचना पर कुरुद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
संभावित कारण:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि घटनास्थल के पास मौजूद बिजली के तारों और अन्य वाहनों तक आग नहीं फैली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.









