धौलपुर: अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त, गांव में पुलिस बल तैनात

धौलपुर: जिले के मनिया थाना इलाके के एदलपुर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने के एक धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया. तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

सीओ खलील अहमद खिजली ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस द्वारा हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल पूरी तरह से शांति है. पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

पुलिस आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर रही है. आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार, रात्रि को कुछ अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया.

मामले की खबर लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौका मुआयना के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. इस घटना में शामिल सभी लोग अज्ञात बताये जा रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील की है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com