डूंगरपुर: ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत सागवाड़ा पुलिस ने बांसवाड़ा से स्थाई वारंटी को दबोचा, लंबे समय से था फरार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
डूंगरपुर: जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ और ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत सागवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है.
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई. सागवाड़ा वृत्ताधिकारी रूप सिंह ने बताया कि एडीजे न्यायालय सागवाड़ा में विचाराधीन प्रकरण में आरोपी विकास पुत्र लक्ष्मण खराडी निवासी पीपलवा, पुलिस थाना कोतवाली (जिला बांसवाड़ा) लंबे समय से फरार चल रहा था.
थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की. मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सोमेश्वर, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोहित सिंह और कांस्टेबल अजयराज सिंह की भूमिका सराहनीय रही.










