राजस्थान समेत 5 राज्यों में ED का छापा: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जाल में फंसा पंजाब का उद्योगपति, 7 करोड़ उड़ाए

जयपुर: डिजिटल अरेस्ट मामले में ईडी ने राजस्थान समेत 5 राज्यों में तलाशी अभियान चलाया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल ऑफिस ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और असम के 11 ठिकानों पर छापा मारा. मामला लुधियाना के जाने-माने उद्योगपति एसपी ओसवाल के डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा है.

इस सिलसिले में जांच राजस्थान तक पहुंच गई है. एसपी ओसवाल के डिजिटल अरेस्ट के दौरान धोखेबाजों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और विभिन्न खातों में 7 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए. हालांकि इसमें से 5.24 करोड़ रुपए खातों से बरामद कर लिए गए हैं और उसे ट्रांसफर कर दिया गया.

जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ितों से ठगी गई रकम को कई म्यूल खातों में डायवर्ट किया गया. यह फंड विभिन्न संस्थाओं और मजदूरों/डिलीवरी बॉय के नाम पर बनाए गए विभिन्न म्यूल खातों में ट्रांसफर कर दिए गए. मामले में 22 दिसंबर को ईडी ने छापेमारी की. इस दौरान रूमी कलिता को 23 दिसंबर को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान जुटाए गए विभिन्न आपत्तिजनक सबूतों से पता चलता है कि वह अपराध की कमाई को डायवर्ट करने और लेयरिंग करने में गहराई से शामिल थी.

गुवाहाटी कोर्ट ने उसे 4 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा और बाद में उन्हें जालंधर में विशेष न्यायालय, पीएमएलए के समक्ष पेश किया गया. आरोपी को 2 जनवरी तक 10 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया. इससे पहले 31 जनवरी 2025 को इस मामले में तलाशी ली गई थी, जिसके परिणामस्वरूप आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद और जब्त किए गए थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com