बिहार: सुपौल के बेरोजगारों के लिए रोजगार की खबर, युवाओं को निजी क्षेत्र में मिलेगा नौकरी का मौका

सुपौल: बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है. निजी क्षेत्र में स्थायी रोजगार की तलाश करने वालों के लिए यह मौका बेहद अहम है. एसआइएस लिमिटेड ने 350 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रखंडवार रोजगार शिविर आयोजित करने की घोषणा की है. इन पदों में सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता है.
रोजगार की यह योजना विशेष रूप से प्रखंड स्तर पर युवाओं तक रोजगार पहुंचाने के उद्देश्य से है. शिविर में चयनित उम्मीदवारों को सीधे कंपनी में नियुक्ति का अवसर मिलेगा. यह पहल बेरोजगारों के लिए निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर साबित होगी. सुपरवाइजर पदों पर उम्मीदवारों को प्रबंधन और संचालन कार्यों में प्रशिक्षित किया जाएगा. इस अवसर को युवाओं को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.
शिविर का आयोजन प्रखंड प्रशासन और कंपनी के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है. यह रोजगार शिविर बेरोजगारों के लिए निजी क्षेत्र में करियर की दिशा बदलने का महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
दरअसल आपको बता दें कि एसआइएस लिमिटेड द्वारा 350 सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड के पदों पर नियुक्ति हेतु प्रखंडवार रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. सुपरवाइजर के 50 पद के लिए आवश्यक योग्यता 12वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और मासिक वेतन 16 हजार से 35 हजार रुपये है. सुरक्षा गार्ड के 300 पद के लिए आवश्यक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, मासिक वेतन 13 से 25 हजार रुपये निर्धारित है. इसके लिए 23 फरवरी को कुशल युवा केंद्र पिपरा में, 24 फरवरी को कुशल युवा केंद्र निर्मली में, 25 फरवरी को कुशल युवा केंद्र राघोपुर में, 26 फरवरी कुशल युवा केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में, 27 फरवरी को कुशल युवा केंद्र, किसनपुर में और 28 फरवरी को कुशल युवा केंद्र सुपौल प्रखंड परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा.
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को संबंधित प्रखंड के शिविर स्थल पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में शामिल हो सकते हैं.
.










