उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, शामिल किए गए 5 मंत्री, जानें कौन-कौन हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया. पांच विधायकों ने लोक भवन में मंत्री पद की शपथ ली. पांच नए मंत्रियों—खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को लोक भवन में एक समारोह के दौरान गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नई मंत्रियों के शामिल होने के साथ ही उत्तराखंड कैबिनेट में अब 12 लोग हो गए हैं.

खजान दास देहरादून में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से, भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग से, मदन कौशिक हरिद्वार से, प्रदीप बत्रा रुड़की से और राम सिंह कैड़ा भीमताल से विधायक हैं. चौधरी, बत्रा और कैड़ा पहली बार मंत्री बने हैं, जबकि दास और कौशिक पहले भी धामी कैबिनेट में रह चुके हैं.

धामी कैबिनेट में शामिल किए गए पांच मंत्री

कैबिनेट विस्तार का मकसद गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी और पहाड़ी इलाकों के बीच प्रतिनिधित्व को बैलेंस करना है. अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले इस कदम को अहम माना जा रहा है. नए मंत्रियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम राज्य के विकास और जनता की सेवा के लिए मिलकर काम करेगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com