बरेली: माई बार हेडक्वार्टर में युवती से अश्लीलता और मारपीट, मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली: बरेली में माई बार हेडक्वार्टर में युवती से अश्लीलता और हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में राइस मिल मालिक की बेटी समेत 4 और आरोपियों की पहचान हुई है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है.
थाना बारादरी इलाके के सैटलाइट बस अड्डे के पास स्थित माई बार हेडक्वार्टर में युवती के साथ अश्लीलता और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इनमें से दो को कोर्ट में पेश किया गया है वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. राइस मिल मालिक की बेटी समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है होटल में क्रिसमस की रात शराब पार्टी के दौरान वारदात हुई थी युवती ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने जांच शुरू की तो 8 आरोपियों की पहचान हुई है इनमें से सुभाष नगर निवासी राइस मिल मालिक की बेटी सलोनी पटेल भी शामिल है इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि में बार हेड क्वार्टर में युवती से अश्लीलता और जानलेवा हमला करने के मामले में रविवार को कटरा चांद खा निवासी शिवम उर्फ काली ईट पजाय निवासी लकी दीप गिरफ्तार किया गया है अमन राय जसदीप नाम के आरोपी शनिवार को ही जेल भेज दिए गए थे.
आरोपियों में रोनित श्रीवास्तव ध्रुव राय चिराग गुप्ता और सलोनी पटेल की तलाश में टीम दबिश दे रही है जल्दी सभी आरोपियों गिरफ्तार कर चालान कर दिया जाएगा.









